25 मार्च को होगा 108 कुंडीय दुर्गा सप्तशती महायज्ञ

WhatsApp Channel Join Now
25 मार्च को होगा 108 कुंडीय दुर्गा सप्तशती महायज्ञ


मुरादाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की निर्णय टोली की बैठक रविवार को मुरादाबाद के विजयनगर स्थित राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना के निवास स्थान पर हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बताया गया कि 25 मार्च को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ॐश्री परिवार द्वारा 108 कुंडीय दुर्गा सप्तशती महायज्ञ का भव्य आयोजन हाेगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि 25 मार्च को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ॐश्री परिवार मुरादाबाद महानगर में 108 कुंडीय दुर्गा सप्तशती महायज्ञ का आयोजन करने जा रहा है, यह यज्ञ अपने आप में अति विशेष है। पिछले वर्ष से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ॐश्री परिवार के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इसमें 108 जोड़ों के द्वारा 108 हवन कुंडों पर मां आदिशक्ति दुर्गा की दुर्गा सप्तशती के द्वारा महायज्ञ किया जाता है।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री अमित अग्रवाल, अर्पित सक्सेना, विजय शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, रोहित भटनागर, इशांक भारद्वाज, दिशांत सैनी, जतिन प्रजापति, गंगा राणा, अनुज आर्य, अक्षय शुक्ला, पंकज कुमार, गोविंद सिंह सैनी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story