कोहरे के कारण मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 रेलगाड़ियां 3 माह के लिए रद्द

WhatsApp Channel Join Now
कोहरे के कारण मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 रेलगाड़ियां 3 माह के लिए रद्द


मुरादाबाद, 22 अक्टूबर (हि.स.)। सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक 10 ट्रेनों को निरस्त करने और 16 के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया है।

निरस्त होने वाली ट्रेनों में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903), चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904), कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (15621) और आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस (15622) शामिल हैं। इनके अलावा लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर और लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल के दोनों ओर की सेवाएं भी निर्धारित अवधि में निरस्त रहेंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि फेरे कम होने वाली ट्रेनों में न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, दिल्ली-काठगोदाम, बनारस-देहरादून, बनारस-नई दिल्ली समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story