सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जाएगा देवरिया

WhatsApp Channel Join Now
सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जाएगा देवरिया


लखनऊ, 28 सितम्बर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) का एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल 29 सितम्बर शुक्रवार को जनपद देवरिया जाएगा।

विधान सभा क्षेत्र पथरदेवा थाना रामपुर जनपद देवरिया के भीमपुर गौरा गांव के दो लोग खेत में पानी चला कर रात में अपने घर वापस आ रहे थे, जिनकी नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी की टक्कर हो गयी। उनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और एक व्यक्ति घायल है। पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई तो उल्टे पुलिस ने गांव के मौजूद लोगों, रिश्तेदारों एवं पारिवारिक साथियों के साथ मारपीट की तथा थाने ले गयी। उसकी सही जानकारी एवं जांच हेतु प्रतिनिधि मण्डल ग्राम भीमपुर गौरा जनपद देवरिया पहुंचेगा।

प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर पूर्व सांसद, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक गजाला लारी, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अशोक कुशवाहा, सपा के प्रवक्ता मनीष सिंह, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, जिला उपाध्यक्ष विवेक पटेल, जिला महासचिव मंजूर हसन एवं फखरूद्दीन अली विधान सभा अध्यक्ष पथरदेवा शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/दिलीप

Share this story