खेत में मिला 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

WhatsApp Channel Join Now
खेत में मिला 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


हाथरस, 07 जुलाई (हि.स.)। सादाबाद में सहपऊ क्षेत्र के रामपुर गांव में खेत में करीब 10 फुट लंबा अजगर मिलने से किसानों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

यह घटना तब हुई जब किसान चंद्रकेश गौतम मंगलवार काे अपने बाजरे के खेत की कटाई कर रहे थे। कटाई के दौरान उन्हें खेत में अजगर दिखाई दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसानों में भय का माहौल बन गया। चंद्रकेश गौतम ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में रवेंद्र कुशवाहा, केपी सिंह और लव कुमार शामिल थे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विभाग को इसकी सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story