गेहूं खरीद : मुरादाबाद में किसानों का 1.56 करोड़ रुपये बकाया देना शेष

WhatsApp Channel Join Now
गेहूं खरीद : मुरादाबाद में किसानों का 1.56 करोड़ रुपये बकाया देना शेष


मुरादाबाद, 11 जून (हि.स.)। मुरादाबाद जिला विपणन विभाग ने गुरुवार को गेहूं खरीद का लक्ष्य सौ प्रतिशत से पार कर लिया, लेकिन अभी भी किसानों का 1.56 करोड़ रुपये बकाया देना शेष रह गया है। अभी विभागीय अधिकारी केंद्रों से गेहूं गोदामों को भेजने के लिए परेशान हैं।

शासन ने जिले को 29500 टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन तय सीमा से एक सप्ताह पहले जिला विपणन विभाग ने सौ प्रतिशत लक्ष्य को पार करते हुए 29506 टन की खरीद कर डाली। वहीं किसानों का 1.56 करोड़ बकाया शेष रह गया है। सबसे अधिक बकाया क्रय एजेंसी नेफेड पर 69.95 लाख है। इसी प्रकार यूपी एसएस पर 29.71 लाख और एफसीएस पर 24.50 लाख की देनदारी है। शासन ने 15 जून तक खरीद समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

मामले में डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा का कहना है कि जिले के अधिकारियों के प्रयास से गेहूं खरीद संतोषप्रद रही है। अब गेहूं को गोदामों तक पहुंचाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story