हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा, मेडिकल कॉलेज रेफर

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 05 जून (हि.स ) । उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शुक्रवार काे उमानगर निवासी धन्नजय शर्मा (35) पुत्र कमलेश शर्मा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस समय हुई जब वह एक घर में बिजली से जुड़ा कार्य कर रहे थे कि इस बीच हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में डॉक्टर एच के मिश्रा ने बताया कि युवक का हालत नाजुक है ।------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story