सेवा कार्यों के माध्यम से बाबा साहेब को याद करेगी भाजपा
लखनऊ, 12 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान निर्माता बाबा साहेब को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
भाजपा कार्यालय से रविवार काे जारी कार्यक्रम के अनुसार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सोमवार को दोपहर 2:30 बजे ग्राम कन्नावा, बछरावां, रायबरेली में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद सायं 06 बजे राजधानी लखनऊ में हज़रतगंज स्थित भारत रत्न बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर 11000 दीपों को प्रज्ज्वलित करके दीपांजलि अर्पित करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

