सीएम ग्रिड के काम में देरी पर नगर आयुक्त नाराज, दीपावली से पहले विद्युत शिफ्टिंग पूरा करने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सीएम ग्रिड के काम में देरी पर नगर आयुक्त नाराज, दीपावली से पहले विद्युत शिफ्टिंग पूरा करने के निर्देश


कानपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। दीपावली से पहले ग्रीन पार्क चौराहे पर ट्रांसफार्मर और केबल शिफ्टिंग का काम पूरा कराया जाए, ताकि सड़क और फुटपाथ निर्माण में आ रही बाधा दूर हो सके। बिजली विभाग की ओर से शटडाउन नहीं मिलने के कारण सीएम ग्रिड योजना का काम प्रभावित हो रहा है। यह निर्देश सोमवार को ग्रीन पार्क से घंटाघर तक चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि केस्को के तकनीकी अभियंताओं से तत्काल समन्वय कर दो दिन का विद्युत शटडाउन लिया जाए। सुबह 10 से शाम चार बजे तक शटडाउन मिलने पर ट्रांसफार्मर और केबल शिफ्टिंग का काम पूरा किया जा सकता है। यदि शिफ्टिंग में कोई परेशानी आ रही है तो तत्काल इसकी जानकारी दी जाए, ताकि केस्को के प्रबंध निदेशक से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जा सके।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में सीएम ग्रिड योजना के काम में देरी नहीं होनी चाहिए। विद्युत शिफ्टिंग पूरी होने के बाद स्लिप रोड और फुटपाथ निर्माण का काम तेजी से पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता आलोक श्रीवास्तव और कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story