सरकारी भूमि पर निर्मित अवैध शौचालय को प्रशासन बुलडोजर से गिराया

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी भूमि पर निर्मित अवैध शौचालय को प्रशासन बुलडोजर से गिराया


जौनपुर,03 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित केराकत तहसील के विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत खटहरा में एक दबंग व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर किये गये अवैध निर्मित शौचालय पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया।

नवागत उपजिलाधिकारी सुनील भारती के दिशा-निर्देशन में तहसीलदार अजीत कुमार ने नायब तहसीलदार डोभी संदीप सिंह, राजस्व निरीक्षक मुफ्तीगंज हनुमंत तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल प्रशान्त मिश्र पुलिस बल के साथ खटहरा गांव मे मौके पहुंचकर सरकारी बंजर की भूमि गाटा संख्या 135/,045 हेक्टेयर पर पूर्व प्रधानाचार्य मुरारा इंटर कॉलेज लालजी यादव द्वारा बनाए गए अवैध शौचालय पर बुलडोजर चलवा कर खाली करवा दिया।

उपजिलाधिकारी सुनील भारती ने कहा कि किसी भी दशा में किसी को सरकारी भूसंपत्ति पर अवैध कब्जा करने नहीं दिया जायेगा। अगर किसी ने दुस्साहस करके अवैध रूप से कब्जा अथवा अवैध रूप निर्माण किया तो प्रशासन उसको बेदखल करने से पीछे नहीं हटेगा।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story