संविधान व विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से छात्रों को किया गया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
संविधान व विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से छात्रों को किया गया जागरूक


मुरादाबाद, 19 नवंबर (हि.स.)। मुरादाबाद के जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में संविधान एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तपस्या त्रिपाठी ने बताया कि संविधान संवाद अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में संविधान एवं विधिक जागरूकता के संबंध में तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को निःशुल्क, निष्पक्ष एवं सुलभ विधिक जानकारी के विषय में जागरूक किया जा रहा है।

कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर ने छात्रों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। संचालन कर रहे नोडल शिक्षक डाॅ. राजीव कुमार ने कहा कि छात्रों को सरकार द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए बनाये गये कानूनों की जानकारी समाज में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। शिविर में पीएलवी मुकंद राम, चन्द्रमोहन, विनीत, अमन सक्सेना आदि अनेक छात्र उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779765 Articles

Share this story