शांतिपूर्ण मोहर्रम संपन्न कराने पर कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन काे दिया धन्यवाद

WhatsApp Channel Join Now
शांतिपूर्ण मोहर्रम संपन्न कराने पर कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन काे दिया धन्यवाद


प्रयागराज, 26 जून (हि.स)। माहे मोहर्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। ग्यारह दिन के थकान के बाद मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को मोहर्रम पर चर्चा की।

बड़ा ताजिया मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष व सचिव इमरान खान ने शांतिपूर्वक मोहर्रम सम्पन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग, जलकल विभाग, नगर निगम और समस्त सिविल डिफेंस के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

नवी मोहर्रम की भोर में करंट लगने से मरने वाले 17 वर्षीय मोहम्मद हमजा के लिए अफसोस जाहिर किया गया। अल्लाह इमाम हुसैन के सदके में जन्नतुल फिरदौस अता फरमाये और घर वालों को सब्र अता फरमाये।

दरियाबाद मोहर्रम कमेटी के मोहम्मद महबूब डाबर ने भी पुलिस प्रशासन और समस्त जिम्मेदार विभाग का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया है। मीडिया प्रभारी अकरम शगुन ने भी पुलिस प्रशासन को मोहर्रम सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बधाई और धन्यवाद दिया है।

इसी क्रम में प्रयागराज का ऐतिहासिक मोहर्रम सकुशल सम्पन्न होने पर मोहम्मद अकरम को उनके चैनल द्वारा बेहतरीन कवरेज के लिए बधाई दी गई। कहा गया कि आपके चैनल पर मोहर्रम की खबरों का अपडेट उम्दा वीडियो और अच्छे लेख के साथ लोगों के बीच प्रकाशित हुआ, जो अत्यंत सराहनीय है। झूला कमेटी, नियाज़ी कमेटी और पीस कमेटी ने भी खबरों की प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story