वृंदावन रंगनाथ मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
वृंदावन रंगनाथ मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव


मथुरा, 14 नवम्बर(हि.स.)। वृंदावन रंगनाथ मंदिर में शनिवार को भगवान रंगनाथ का अन्नकूट महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया गया। जिसमें भगवान रंगनाथ ने गिरि गोवर्धन धारी स्वरूप में दर्शन देकर भक्तों को कृतार्थ किया। बांसुरी धारण किए भगवान गोदा रंगमन्नार को अन्नकूट प्रसाद निवेदित किया गया। भगवान के अन्नकूट दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

गौरतलब हो कि दक्षिणात्य शैली के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर अन्नकूट महोत्सव की परंपरा है। मंदिर प्रबंधन ने कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विधिविधान पूर्वक अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया। प्रातः काल से ही मंदिर के सेवायत विद्वानों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। करीब 12 बजे जैसे ही धूर गोले की आवाज के साथ दर्शन खुलने का संकेत हुआ। रंगनाथ भगवान की जय जयकार से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। सेवायत पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से ठाकुर जी की आराधना की गई,आरती की गई। भगवान की कुंभ आरती उतार कर अन्नकूट प्रसाद निवेदित किया गया। विविध प्रकार के व्यंजन स्वर्ण रजत निर्मित थाल में सजाए गए थे। जिसके दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ने लगे। मंदिर के पुरोहित विजय मिश्र ने बताया ब्रज के मंदिरों में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का विशेष महत्व है। अन्नकूट उत्सव में स्वर्ण स्तंभ के पास गाय के गोबर से गिर्राज जी भी बनाए गए थे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777262 Articles

Share this story