विपक्ष का घोषणा पत्र में ही आपसी मतभेद जाहिर : नीरज त्रिपाठी

विपक्ष का घोषणा पत्र में ही आपसी मतभेद जाहिर : नीरज त्रिपाठी
WhatsApp Channel Join Now
विपक्ष का घोषणा पत्र में ही आपसी मतभेद जाहिर : नीरज त्रिपाठी


--संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाले आज दे रहे संविधान की दुहाई

प्रयागराज, 14 मई (हि.स.)। अलग-अलग विचारों वाला विपक्षी गठबंधन समस्याओं से ग्रसित है, जो कि उनके घोषणा पत्र में ही आपस में मतभेद दर्शा रहा है। इसके साथ ही धर्म के आधार पर आरक्षण के सहारे जनता को छलने का प्रयास कर रही है। लगभग छह दशक देश पर शासन करने वाले आज वैशाखी के सहारे चुनावी मैदान में हैं। किसी के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं हैं।

यह बातें मंगलवार को इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने बारा विधानसभा के क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क के दौरान भीड़ को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने बैजला, ओशा, पिपराव जामू, सोनवर्षा, सीधटिकर, भगदेवा चौराहा, कपडौड़ा, देवरा, मौहरिया, गड़ैया, झझरा, नारीबारी, मवैया मोड़, छतरगढ़, सलैया एवं डांडी आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी नेता आज एकजुट होकर सत्ता पाने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाले आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं और ये देश संविधान से ही चलेगा।

सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने शहर दक्षिणी के अनेक क्षेत्रों में संवाद कर लोगों से कहा कि भाजपा सरकार में विकास भी है, गरीब कल्याण और सुरक्षा के साथ-साथ आस्था का भी सम्मान हो रहा है। आप लोग सांसद ही नही बल्कि केन्द्र में भाजपा की तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं।

प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी ने करछना विधानसभा के नैनी, मवैया, लवाइनकला, मुंगारी, पचदेवरा, डीहा, सेमरहा, गड़ैला, बसही आदि क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क किया। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के चरित्र को पूरा देश जानता है। इनकी निगाह आपके घर, उपहार, जेवरात आदि पर है। आतंकियों के मुकदमे वापस लेने वाले और अपराधियों के संरक्षक नेताओं और दलों का नकाब उतर चुका है। आधी आबादी को सम्मान देने वाले दल के पीछे आज मातृशक्ति खड़ी है। मोदी-योगी के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है।

महापौर गणेश केशरवानी ने अनेक वार्डों में सेक्टरों और शक्ति केन्द्र की बैठकों में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर चार सौ पार के संकल्प को पूरा करने हेतु अनेक टिप्स दिये। उन्होंने विश्वास जताया कि आप जैसे कार्यकर्ताओं के बल पर ही तीसरी बार सरकार बनने जा रही है, इसे कोई नहीं रोक सकता।

संसदीय मीडिया प्रभारी देवेन्द्र नाथ मिश्र के अनुसार कार्यक्रमों में भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र एवं विनोद प्रजापति, सह संयोजक बब्बू राम द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी बारा भोला तिवारी, संयोजक रत्नाकर सिंह पटेल, पुष्पराज पटेल, मंडल प्रभारी वंदना सिंह एवं अंजनी लाल, रामकैलाश पाण्डे, सुमित अग्रवाल, यश मौर्य, कीर्ति सोनकर, लल्लू सरोज, पीयूष प्रजापति, अनिल कुशवाहा, शमीम अहमद, मो.जीशान, लतीफ, शाहबानो, पल्लवी यादव, नीना पटेल, शकील अहमद, अनुष्का, राधिका, सीमा और महिमा संग हजारों लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story