विधान परिषद में सपा ने उठाया राम मंदिर दान चढ़ावे की चोरी का मामला,सदन की कार्यवाही दो बार हुई स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
विधान परिषद में सपा ने उठाया राम मंदिर दान चढ़ावे की चोरी का मामला,सदन की कार्यवाही दो बार हुई स्थगित


लखनऊ, 03 अगस्त (हि.स.)। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दानपात्र से चोरी का मामला वित्तीय अनियमितताओं और व्याप्त भ्रष्टाचार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र में साेमवार काे प्रश्न प्रहर के बाद प्रमुख विपक्ष समाजवादी पार्टी (सपा) ने कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से उठाया। मामले को लेकर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष के कार्य स्थगन के नोटिस का उत्तर देने की कोशिश की। इस पर विपक्ष सपा सदस्यों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और सदन के फर्श पर आ गए। स्थिति को लेकर लगातार व्यवधान के कारण सभापति मानवेंद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

दरअसल विधान परिषद की कार्यवाही के दाैरान नियम 105 के अंतर्गत विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव, किरण पाल कश्यप ने कहा कि दान की वस्तु सामग्री का हरण करना पाप होता है। मामले में सरकार पुलिस की कार्यवाही लचर, नाकाफी रही है। सिर्फ छोटे लोगों के विरुद्ध कामचलाऊ कार्यवाही की गई है।

नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव का कहना था कि केंद्र द्वारा गठित श्रीराम जन्म भूमि मंदिर ट्रस्ट के 15 सदस्यों में 12 राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं, जबकि तीन यूपी सरकार के प्रतिनिधि हैं। विपक्ष का आरोप रहा कि सरकार द्वारा सशक्त और निष्पक्ष जांच न होने से लोगों में चोरी की वारदात के प्रति रोष विद्यमान है। लोग आंदोलित हैं। निर्मोही अखाड़े द्वारा मंदिर निर्माण के लिए कई सौ करोड़ रुपये दान चंदा में प्राप्त हुए, उसको लोगों ने हड़प लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story