लोस चुनाव : बसपा के देवव्रत त्यागी और सपा से अतुल प्रधान ने किया नामांकन

लोस चुनाव : बसपा के देवव्रत त्यागी और सपा से अतुल प्रधान ने किया नामांकन
WhatsApp Channel Join Now
लोस चुनाव : बसपा के देवव्रत त्यागी और सपा से अतुल प्रधान ने किया नामांकन


लोस चुनाव : बसपा के देवव्रत त्यागी और सपा से अतुल प्रधान ने किया नामांकन


लोस चुनाव : बसपा के देवव्रत त्यागी और सपा से अतुल प्रधान ने किया नामांकन


मेरठ, 03 अप्रैल (हि.स.)। सपा ने सभी अटकलों को विराम लगाते हुए अंततः विधायक अतुल प्रधान को ही पार्टी ने सिंबल दे दिया। बुधवार को सपा उम्मीदवार अतुल प्रधान और बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी ने अपना नामांकन पत्र जमा कर दिए।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ मंगलवार को अपना नामांकन पत्र जमा किया था। बुधवार को सबसे पहले बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी ने कलक्ट्रेट जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जमा करने से पूर्व उन्होंने अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंच कर चौधरी चरण सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर शाहजहां सैफी, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल, कर्नल (सेवानिवृत्त) अमरदीप त्यागी, सुनील कुमार, दीपक शर्मा, अनवर, आशाराम त्यागी, सचिन, राहुल, मयंक, अनुभव त्यागी, शेखर गौतम, विजय, उस्मान सैफी, प्रमोद विमल आदि उपस्थित रहे।

सपा उम्मीदवार अतुल प्रधान ने दाखिल किया पर्चा

सपा में टिकट को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति के बीच सपा उम्मीदवार अतुल प्रधान ने लाव-लश्कर के साथ जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने भी सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र दिया। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. कुलदीप/दिलीप

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story