लखनऊ में होने जा रहे क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में आठ राज्यों के कृषि व उद्यान मंत्री होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में होने जा रहे क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में आठ राज्यों के कृषि व उद्यान मंत्री होंगे शामिल


-क्षेत्रीय कृषि का उदघाटन करेंगे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

लखनऊ, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में 24 अप्रैल को क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू काश्मीर व लद्दाख के कृषि मंत्री, उद्यान मंत्री व कृषि विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन का उदघाटन केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरूवार को लोकभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने पत्रकारों से कहा कि खेती किसानी को नई दिशा देने और किसानों को मजबूत करने के उद्देश्य से इस क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में केकेसी, बागवानी की संभावनाएं, दलहन मिशन, तिलहन मिशन, फार्मर रजिस्ट्री व खेती में उपयोग हेतु वैकल्पिक उर्वरकों पर चर्चा होगी। सूर्य प्रताप शाही ने बताया उत्तर भारत सम्पूर्ण देश के खाद्य सुरक्षा का आधार है। उत्तर भारत के राज्य देश में गेहूँ, धान, गन्ना, दूध, फल एवं सब्जियों के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के साथ—साथ कृषि उत्पादों के उपभोग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भारत वर्ष का सबसे उत्पादक एवं जल समृद्ध क्षेत्र है, जहां पर खाद्यान्न एवं औद्योनिक फसलों के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले राज्यों के प्रतिनिधि अपने—अपने राज्य की विशेष उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story