लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल
लखनऊ, 27 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से चयनित 936 प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहेंगे।
बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 60 हजार से ज्यादा नागरिक पुलिस आरक्षियों की दीक्षांत परेड कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव-नियुक्त कर्मियों को सम्बोधित भी करेंगे और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का संदेश देंगे। कार्यक्रम में सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

