राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना में पंजीकरण में एक दिन और मिला, 19 अक्टूबर तक हाेगा रजिस्ट्रेशन

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना में पंजीकरण में एक दिन और मिला, 19 अक्टूबर तक हाेगा रजिस्ट्रेशन


मुरादाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीकरण कराने की तिथि एक दिन और बढ़ाकर 19 अक्टूबर तक कर दी गई है। इस योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिशित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मृणाली अविनाश जोशी ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के तहत 2,800 पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी तुलना में अभी तक 222 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इसके अतिरिक्त, भारत कौशल प्रतियोगिता-2026 के लिए जिले में 1465 युवाओं का पंजीकरण कराया जा चुका है। सीडीओ ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763055 Articles

Share this story