राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर दी बधाई


लखनऊ, 15 मई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों, विशेषकर सिक्किम के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने शुक्रवार काे कहा कि सिक्किम अपनी अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि राज्य ने प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए सतत विकास के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिक्किम के नागरिक अपनी मेहनत, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के बल पर राष्ट्र निर्माण में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। उन्होंने सिक्किम के समस्त निवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story