मुरादाबाद रेल मंडल में ‘मानक कवच’ सफलतापूर्वक परीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद रेल मंडल में ‘मानक कवच’ सफलतापूर्वक परीक्षण


मुरादाबाद रेल मंडल में ‘मानक कवच’ सफलतापूर्वक परीक्षण


मुरादाबाद, 27 नवंबर (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल में रेलवे सुरक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/परियोजना सुनील कुमार के नेतृत्व में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में दिल्ली–गुवाहाटी रेल मार्ग के महत्वपूर्ण गजरौला–मुरादाबाद खंड में आज पहली बार मेडहा कंपनी का मानक कवच सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह खंड दोहरी रेल लाइन एवं एब्सोल्यूट ब्लॉक प्रणाली के अंतर्गत संचालित है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षण के दौरान काफूरपुर–अमरोहा खंड में अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में लोको संख्या 35024 एवं 30026 के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा परिदृश्यों का सफल परीक्षण किया गया। इनमें आमने-सामने की टक्कर रोकने, पीछे से होने वाली टक्कर रोकने, ट्रेन के असामान्य रूप से रुकने तथा लोको से मैनुअल संदेश भेजने संबंधी परीक्षण शामिल रहे।

इस परियोजना के अंतर्गत कुल 53 रूट किलोमीटर एवं 106 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र में कवच प्रणाली का कार्य किया गया है। उक्त खंड में कुल 7 ब्लॉक सेक्शन हैं। 474 आरएफआईडी टैग स्थापित किए गए हैं।

कवच से लैस लोकोमोटिव द्वारा आरएफआईडी टैग पढ़ने की क्षमता का परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया गया, जिसके अंतर्गत अप दिशा में 4 तथा डाउन दिशा में 4 ट्रिप, कुल 8 ट्रिप सफलतापूर्वक पूर्ण की गईं। यह उपलब्धि रेल परिचालन में आधुनिक तकनीक के उपयोग, संरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में मुरादाबाद मंडल का एक महत्वपूर्ण कदम है।

--------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story