मुरादाबाद कोषागार कार्यालय में 27 से 29 जुलाई तक अस्थायी रूप से शासकीय कार्य रहेगा बाधित

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद कोषागार कार्यालय में 27 से 29 जुलाई तक अस्थायी रूप से शासकीय कार्य रहेगा बाधित


मुरादाबाद, 25 जुलाई (हि.स.)। कोषागार कार्यालय तहसील सदर परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भवन में फिर स्थानांतरित किया जाएगा। इस कारण 27 से 29 जुलाई तक अस्थायी रूप से शासकीय कार्य बाधित रहेगा।

मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध ने शनिवार काे बताया कि कलक्ट्रेट परिसर स्थित भवन निर्माणाधीन होने के कारण कोषागार कार्यालय तहसील सदर परिसर में संचालित था। अब कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भवन बनकर तैयार हो गया है। यहां तहसील कार्यालय के सारे रिकार्ड कलक्ट्रेट में रखे जाएंगे।

इस कारण 27 से 29 जुलाई तक कोषागार कार्यालय में शासकीय कार्य संपादित नहीं किए जाएंगे। जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों एवं कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को अवगत कराया जा जा रहा है। 30 जुलाई से कोषागार कार्यालय का संचालन कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार भवन से पूर्ववत प्रारंभ कर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story