मुरादाबाद के 100 गांवों और 1100 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद के 100 गांवों और 1100 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य


मुरादाबाद, 02 नवम्बर (हि.स.)। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जनपद मुरादाबाद के 100 गांवों और 1100 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में इस संबंध में सोमवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। पंचायती राज विभाग को 100 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का कार्य सौंपा गया है। बीएसए और डीआईओएस 1100 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाएंगे। पुलिस विभाग को कोटपा अधिनियम-2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीएसीए)-2019 का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक यातायात रचना मिश्रा को सभी थानों में एक-एक पुलिस अधिकारी नामित करने के लिए कहा गया। बीडीओ, एबीएसए और चिकित्सा प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण संबंधी कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story