मुरादाबाद एलसी गेट संख्या 302 स्पेशल का इंटरलॉकिंग कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण
मुरादाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल ने संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एलसी गेट संख्या 302 स्पेशल का इंटरलॉकिंग कार्य बुधवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस कार्य के अंतर्गत उक्त लेवल क्रॉसिंग गेट को आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली से पूर्णतः एकीकृत किया गया है।
परियोजना के तहत कुल 6 सिग्नल सुधार किए गए, जिनमें नए सिग्नलों की स्थापना तथा मौजूदा सिग्नलों का उन्नयन शामिल हैं। इन सुधारों से गेट पर ट्रैफिक नियंत्रण और अधिक प्रभावी हुआ है, जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इंटरलॉकिंग के लागू होने से गेट संचालन अब अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेनों की समयपालनता (पंक्चुअलिटी) में भी सुधार आएगा और अनावश्यक विलंब में कमी आएगी।
मुरादाबाद मंडल का यह प्रयास यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध रेल सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह महत्वपूर्ण जानकारी बुधवार को डीआरएम मुरादाबाद के MB Division NR नाम से सोशल मीडिया 'X' एकाउंट @drm_mb से पब्लिक में साझा की गई है। यात्रीगण अपनी रेल यात्रा के दौरान किसी भी सहायता या शिकायत के लिए X' एकाउंट @drm_mb पर या RailOne ऐप या एकीकृत रेलवे हेल्प लाईन नंबर 139 के माध्यम से तुरंत मदद प्राप्त कर सकते हैं।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

