महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया : केशव प्रसाद मौर्य
Apr 11, 2026, 13:45 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक समता, शिक्षा के प्रसार और नारी सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार और कार्य आज भी हमें एक समतामूलक, शिक्षित और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

