मनमोहक झांकियों संग निकली भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
मनमोहक झांकियों संग निकली भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा


मनमोहक झांकियों संग निकली भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा


मनमोहक झांकियों संग निकली भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा


मनमोहक झांकियों संग निकली भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा


मुरादाबाद, 22 अक्टूबर (हि.स.)। श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को हाथी वाले मंदिर कानूनगोयान से बाजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर मनमोहम झांकियों संग भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान लाइन पार में चल रही रामलीला मंचन का समापन शोभायात्रा के साथ हुआ। इसमें शामिल झांकियों से राम राज की छटा के साथ धार्मिकता का प्रचार प्रसार किया गया। शोभायात्रा देखने को लोग उमड़े रहे। रास्ते में लोगों ने श्रीराम की आरती एवं राजगद्दी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

राजगद्दी शोभायात्रा का आरंभ सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता ने राम आरती से किया। पूजन पंडित जगदंबा प्रसाद ने कराया। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी तो श्रीराम का जयघोष होने लगा। इसकी झांकियां जीआई में सजवाईं गई थीं। हाथी वाले मंदिर से रथ पर श्री राम अपने भाइयों, सीता माता और हनुमान जी के साथ सवार रहे। यह सबसे पीछे रही। एक अन्य रथ पर सुग्रीव, जामवंत, विभीषण और नल नील रहे। अन्य दो रथों पर राम के परिवार एवं सेना रही। यह जीआईसी पर पहुंचकर झांकियों के पीछे शामिल हुए। शोभायात्रा गणेश की झांकी के साथ आगे बढ़ी इसमें काली का अखाड़ा, रासलीला, जल लीला, फेलों की होली, राम दरबार, शिव परिवार, महाकाल आदि झांकियों के साथ डांडिया नृत्य का भी मन मोहता रहा। मंत्री मयंक बंसल एवं रोहित बंसल ने बताया कि शोभायात्रा में 35 झांकियां, तीन ढोल, चार बैंड़,चार डीजे भी शामिल रहे। शोभायात्रा जीआई से आरंभ होकर, पान दरीबा, मंडी चौक, अमरेाहा गेट, कोतवाली, बाजार गंज, गुरहट्टी, ताड़ी खाना,जीएमडी रोड होते हुए टाउनहाल पहुंचकर संपन्न हुई।

व्यवस्था में श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, मंत्री मयंक बंसल, रोहित बंसल, संदीप बंसल, प्रदीप बंसल, रोबिन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, श्याम कृष्ण रस्तोगी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story