भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी ने मनमोहक झांकियों संग निकाली भव्य शोभा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी ने मनमोहक झांकियों संग निकाली भव्य शोभा यात्रा


भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी ने मनमोहक झांकियों संग निकाली भव्य शोभा यात्रा


मुरादाबाद, 26 अक्टूबर (हि. स.)। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीआईसी से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता और अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह ने फीता काटकर किया। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके संघर्ष और संदेशों को दर्शाया गया।

मुख्य शोभायात्रा से पहले दौलतबाग, गुलाबबाड़ी, लाइनपार समेत विभिन्न क्षेत्रों और वाल्मीकि बस्तियों से झांकियों के साथ जुलूस निकाले गए। ये जीआईसी पहुंचकर मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा जीआईसी से शुरू हुई और नगर निगम पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा में कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र मुल्तानी, ओमी लाल वाल्मीकि, प्रेम बाबू वाल्मीकि, मुरारी लाल शेषन, नीरज पाराशर, श्याम कुमार, सिद्धांत भारती समेत अन्य लोग शामिल रहे। इनके अलावा महेंद्र सिंह, साहिल, मयंक हंसराज, कक्कू चौधरी, ओमकार, बंटी, नंद किशोर, पंकज, राहुल, सेवक, रोहित मदान और रोहित चंदेल ने भी सहभागिता की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story