फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर 7 जन सेवा केंद्रों को नोटिस जारी

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। शासन स्तर से फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा किए जाने के बावजूद अपेक्षित सहयोग न प्रदान करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए 7 जनसेवा केंद्रों के संचालकों को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस जारी किए गए जनसेवा केंद्रों में विपिन जनसेवा केंद्र पिपरगांव, भूप सिंह जनसेवा केंद्र पिपरगांव, मुर्शीद राणा जनसेवा केंद्र याकूतगंज, सतगुरु जन सेवा केंद्र मदनपुर, रामू जनसेवा केंद्र त्योरखास, परवेज अहमद जन सेवा केंद्र जरारी तथा संदीप जनसेवा केंद्र सिरौली शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सम्बंधित जनसेवा केंद्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story