फर्रुखाबाद में 13 नवंबर को सीएमओ कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना देंगे फार्मासिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में 13 नवंबर को सीएमओ कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना देंगे फार्मासिस्ट


फर्रुखाबाद, 03 नवंबर (हि.स.)। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की फर्रुखाबाद जिला इकाई ने फार्मासिस्टों की समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताते हुए 13 नवंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चक्र सिंह यादव और सचिव जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 07 और 15 सितंबर को भी समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र दिए गए थे, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे फार्मासिस्टों में आक्रोश है। संगठन ने सीएमओ से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो 13 नवंबर को कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771943 Articles

Share this story