फर्रुखाबाद में चचेरे भाई के हत्यारोपित पिता - पुत्र गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में चचेरे भाई के हत्यारोपित पिता - पुत्र गिरफ्तार


फर्रुखाबाद, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की थाना नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित दाे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस की लकड़ी भी बरामद कर ली है।

26 फरवरी को मृतक की मां ने थाने में तहरीर दी थी कि उनके घर के सामने मोरंग डालने और मजदूरी के रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर अभियुक्तों ने पुत्र उदय प्रताप उर्फ नन्हे के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उदय प्रताप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार 28 फरवरी को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने नवादा सिरौली निवासी दो आरोपित धर्मवीर उर्फ सकटे पुत्र स्व. छोटे सिंह व कुनाल पुत्र धर्मवीर उर्फ सकटे को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आराेपित धर्मवीर उर्फ सकटे ने पूछताछ में बताया कि नन्हे के घर के सामने उसका मोरंग पड़ा था। 24 फरवरी की शाम को नन्हे ने मोरंग हटाने और मजदूरी के पैसे मांगे, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। हाथापाई के दौरान धर्मवीर ने नन्हे के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर दिया था, जो जानलेवा साबित हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story