फर्रुखाबाद: गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान और कांवड़ियों की भीड़ को लेकर रुट डायवर्ट

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान और कांवड़ियों की भीड़ को लेकर रुट डायवर्ट


फर्रुखाबाद,28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में गुरु पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत यातायात के सुगम-सुचारु रूप से संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रूट डायवर्जन के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिबरामऊ की तरफ डायवर्जन किया है।

छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को छिबरामऊ जनपद कन्नौज से बेवर जनपद मैनपुरी की तरफ डायवर्जन किया है। बेवर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को बेवर जनपद मैनपुरी में रोका जायेगा। जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को बिरसिंहपुर अलीगंज बॉर्डर जनपद एटा पर रोका जायेगा।

इसी तरह जनपद शाहजहाँपुर/बरेली से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर जनपद शाहजहाँपुर में एवं जरियनपुर चौराहे से दांई घाट शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजहाँपुर पर रोका जायेगा।

जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि को रूपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोका जायेगा। एसपी आरती सिंह ने बताया कि यह आदेश आज से 29 जुलाई स्नान समाप्त तक जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story