फर्रुखाबाद: अधिवक्ता महासभा ने घोषित किया चुनाव कार्यक्रम, 10 सितम्बर को होगा मतदान

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: अधिवक्ता महासभा ने घोषित किया चुनाव कार्यक्रम, 10 सितम्बर को होगा मतदान


फर्रुखाबाद, 21 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में तहसील सदर की अधिवक्ता महासभा ने शुक्रवार को बैठक में विचार विमर्श करने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। तहसील सदर एल्डर्स कमेटी ऑफ अधिवक्ता महासभा के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 24 अगस्त को मतदाता सूची पर आपत्ति सायं 3 बजे तक सुनी जाएगी।

25 अगस्त को मतदाता सूची की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

27 अगस्त को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 29, 31 अगस्त व एक सितम्बर 2026 को नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक प्रतिदिन जमा किए जाएंगे। दो सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन सितंबर से पांच सितंबर 2026 को नाम वापसी होगी। 10 सितंबर को मतदान प्रातः 10:30 बजे से 3:45 बजे तक सम्पन्न कराया जाएगा।

10 सितंबर को ही सायं 4 बजे से मतगणना व परिणामों की घोषणा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story