पूर्व प्रधान का शव घर के पीछे टीनशेड में लटकता मिला

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व प्रधान का शव घर के पीछे टीनशेड में लटकता मिला


सुलतानपुर, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत गांव में सोमवार सुबह एक पूर्व प्रधान हरिबंश वर्मा (60) का शव सोमवार सुबह उनके घर के पीछे स्थित हाते में टीनशेड के नीचे बल्ली के सहारे गमछे से लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार हरिबंश वर्मा पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। बीते छह माह से उनकी मानसिक स्थिति अधिक खराब थी, जिसके चलते उन्होंने लोगों से बातचीत और मेलजोल बंद कर दिया था। क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story