पंकज चौधरी ने पत्रकार हर्षवर्धन की माता के निधन पर जताया शोक
Jan 19, 2026, 19:07 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 19 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

