नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या


नोएडा, 26 मार्च (हि.स.)। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-प्रथम सोसायटी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मानसिक तनाव के चलते बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 78 के अंतरिक्ष गोल्फ व्यू प्रथम सोसायटी के डी- टावर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग निरंजन उम्र 43 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते प्लास्टिक की रस्सी से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह भारतीय रेलवे के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने वाली एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे। घटना के समय घर में उनकी पत्नी और बेटा मौजूद थे। सुबह के समय उनके बेटे ने उन्हें पंखे के फंदे से लटके हुए देखा। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story