नशा मुक्त युवा थीम पर हुई ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद, दिलायी गयी शपथ

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त युवा थीम पर हुई ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद, दिलायी गयी शपथ


नशा मुक्त युवा थीम पर हुई ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद, दिलायी गयी शपथ


मुरादाबाद, 07 नवम्बर (हि.स.)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेरा युवा भारत, मुरादाबाद के तत्वावधान में शनिवार को ब्लॉक डिलारी में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशा मुक्त युवा थीम के अंतर्गत नशामुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक करना, उनमें नेतृत्व क्षमता एवं संवाद कौशल विकसित करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया और कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार रिसोर्स पर्सन, प्रशांत कुमार, स्पर्श गुप्ता एवं डॉ. कोमल जुगलान ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के समापन अवसर पर चंद्र सिंह ने उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story