देवरिया : एसपी ने 58 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का किया तबादला

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : एसपी ने 58 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का किया तबादला


देवरिया, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल मंगलवार को किया है। जारी आदेश के तहत 58 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि कई उपनिरीक्षकों को पहली बार थानों की कमान सौंपी गई है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार, श्रीरामपुर, सलेमपुर, भटनी, मईल, एकौना, गौरीबाजार और खामपार जैसे महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को श्रीरामपुर से सलेमपुर भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन से संजय कुमार को श्रीरामपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पंकज गुप्ता को भटनी, दिनेश कुमार मिश्रा को एकौना, बलराम सिंह को खामपार, मृत्युंजय कुमार राय को गौरीबाजार और विकास नाथ को मईल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं अजय कुमार पांडेय को एकौना से हटाकर यूपी-112 का प्रभारी बनाया गया है। संतोष कुमार और प्रदीप कुमार अस्थाना को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि गौरीबाजार के प्रभारी महेंद्र कुमार को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों (एसएसआई), अपराध शाखा, एसओजी, मीडिया सेल, पीआरओ शाखा, न्यायालय सुरक्षा और पुलिस लाइन में भी व्यापक स्तर पर बदलाव किए हैं। नैपाल सिंह, मिथिलेश कुमार, शुभम कुमार, जय सिंह यादव, कमलेश कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार गौतम और संजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण आदेश का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story