देर रात भगवान बुद्ध की तप स्थली संकिसा पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक

WhatsApp Channel Join Now
देर रात भगवान बुद्ध की तप स्थली संकिसा पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक


फर्रुखाबाद,26 अक्टूबर( हि.स.)। भगवान बुद्ध की तप स्थली संकिसा में चल रहे बौद्ध महोत्सव का

जिलाधिकारी अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात धम्मालोको बौद्ध विहार की व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर तथा आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, आवागमन के मार्गों तथा अन्य जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखी जाएं, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उसका समाधान सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेला परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त सतर्कता बरती जाए। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर निगरानी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखें।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा मेले की प्रत्येक व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बौद्ध महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आयोजन के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी तत्परता से कार्य करना होगा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि महोत्सव के दौरान सभी व्यवस्थाएं निरंतर क्रियाशील रहें तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिला प्रशासन ने 86वें बौद्ध महोत्सव संकिसा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रात्रि निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766822 Articles

Share this story