डीआईजी ने राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग से टीम गठित की

WhatsApp Channel Join Now
डीआईजी ने राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग से टीम गठित की


फर्रुखाबाद ,20 जून (हि .स.)। राजश्व सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण के लिए थाना स्तर पर एक दरोगा चार सिपाहियों की टीम गठित की गई है। यह टीम समाधान दिवस पर राजश्व सम्बन्धी आई शिकायतों का तत्काल गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण करेगी।

यह जानकारी शनिवार को यहां डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र जमुना प्रसाद ने दी। डीआईजी तहसील सदर के ऑफिसर क्लब फतेहगढ़ में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह के साथ जन शिकायते सुन रहे थे। डीआईजी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाए। यह निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतें आई। राजश्व विभाग की दो शिकायतों का निस्तारण मौक़े पर कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीआईजी जमुना प्रसाद ने सम्बंधित अधिकारियों सौप शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

सर्वाधिक शिकायतें राजस्व संबंधित आई,जिस पर डीआईजी ने कहा कि राजश्व अधिकारियों की मांग पर उन्हें तत्काल पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। राजश्व व पुलिस कर्मी गुणवत्ता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करे।

डीआईजी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर आये पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाया जाएगा। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप सभी को न्याय दिलाया जाए। डीआईजी एक दिवसीय दौरे पर यहाँ आये थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story