जिलाधिकारी ने दीक्षांत परेड समारोह में ली सलामी, पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now

महोबा, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ( एसपी ) शशांक सिंह ने नवनियुक्त आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रिजर्व पुलिस लाइन महोबा के परेड ग्राउण्ड में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह में 246 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत आकर्षक, सुसंगठित एवं अनुशासित परेड का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज रहीं, जिन्होंने परेड की सलामी ग्रहण कर नवनियुक्त आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे सभी रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, संवेदनशील एवं अपराध के प्रति सख्त रहते हुए जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा सभी नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को राष्ट्र सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा एवं कर्तव्यपालन की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात सभी टोलियों ने गरिमामयी एवं अनुशासित रूप से परेड ग्राउण्ड से प्रस्थान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story