जनपद न्यायालय औरैया में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान’ जारी

WhatsApp Channel Join Now
जनपद न्यायालय औरैया में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान’ जारी


औरैया, 04 फरवरी (हि . स.)। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली व उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशानुसार जनपद न्यायालय औरैया में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया द्वारा दी गई।

अभियान की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंयक चौहान द्वारा की जा रही है, जबकि अभियान का संचालन प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी.डी.) तारकेश्वरी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 02 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलेगा।

अभियान के अंतर्गत सुलह-समझौते के माध्यम से पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस वाद, मोटर दुर्घटना दावे, विद्युत संबंधी वाद, शमनीय आपराधिक मामले तथा अन्य लघु प्रकृति के वादों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story