गोरखपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ अभियान के तहत बुधवार को गोरखपुर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया।

गोरखपुर क्लब से निकली यात्रा में पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

गोरखपुर क्लब परिसर से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों के साथ आगे बढ़े। आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के लिए किए गए कार्यों तथा विकसित भारत के लक्ष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक रमेश प्रताप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विधायक विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, श्रवण निषाद, फतेहबहादुर सिंह, पूर्व महापौर सत्या पांडेय और महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी यात्रा में सहभागिता की।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यों का आधार सेवा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

सांसद रवि किशन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनसेवा के माध्यम से ही राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

गोरखपुर क्लब से निकली यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसेवा, राष्ट्रहित और विकसित भारत के निर्माण को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story