गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

WhatsApp Channel Join Now
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद


जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बाराबंकी में जगह-जगह हुआ स्वागत

बाराबंकी, 12 जुलाई (हि.स.)। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 1008 की गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा जब रामसनेहीघाट कस्बे में पहुंची तो छोटी हनुमानगढ़ी मंदिर से भिटरिया चौराहा होते हुए सरस्वती मैरिज लॉन तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पुष्पवर्षा कर शंकराचार्य जी का अभिनंदन किया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष वर्मा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अब्दुल्लाह शेर खान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष वर्मा ने की। इस दौरान सांसद तनुज पुनिया, विमल कुमार जायसवाल, चखनलाल यादव, मनीष रावत, आलोक श्रीवास्तव, भानू वर्मा, भस्मा प्रसाद मिश्र, मिथिलेश गौतम, सुरेंद्र सिंह, विनय मिश्रा, अकील अहमद, नीरज मिश्रा, अजय शुक्ला, विकास वर्मा, पन्नालाल वर्मा, फतेह बहादुर वर्मा, शरीफ इदरीसी, रामफेर रावत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सरस्वती मैरिज लॉन में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है। जिस दिन गोमाता सुरक्षित हो जाएगी, उस दिन भारत विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर हो जाएगा। उन्होंने सभी दलों के लोगों से गो रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष वर्मा ने कहा कि शंकराचार्य जी की यह यात्रा समाज को जोड़ने वाली है और गोमाता की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से गाय और किसान के हितों के लिए खड़ी रही है। अब्दुल्लाह शेर खान ने कहा कि धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर हमें गोमाता की सेवा करनी चाहिए। यह यात्रा पूरे देश में जागरूकता ला रही है। इसी तरह बाराबंकी शहर थाना मसौली और रामनगर के महादेवा में भी उनका कार्यक्रम हुआ। राजीव अवस्थी ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पूरे कार्यक्रम को बहुत अच्छे से सजाया। जगतगुरु शंकराचार्य के सेवा में पूरे परिवार के साथ जुटे रहे।

यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष रामसनेहीघाट के नेतृत्व में पुलिस बल ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने गो रक्षा का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story