गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 29 अप्रैल को, भाजपा कार्यकर्ता रायबरेली में लाइव देखेंगे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 29 अप्रैल को, भाजपा कार्यकर्ता रायबरेली में लाइव देखेंगे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम


रायबरेली, 28 अप्रैल (हि.स.)। मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस वे पर देश के विकास का रथ बुधवार से दौड़ने लगेगा। 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगें। रायबरेली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के लिए एक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। ऊंचाहार तहसील के रोझइया भीखमशाह के पास बने टोल प्लाजा पर यह कार्यक्रम होगा।

यूपीडा के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के अनुसार गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा हो गया है। इसे चार ग्रुपों में बांटा गया है। चौथे ग्रुप में रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज है। इस बीच की दूरी करीब 156 किमी है। सड़क निर्माण, बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड भी लग गए हैं। इसके बनने से जिले के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। 12 जिलों को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे से स्थानीय कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक ले जाना काफी आसान हो जाएगा। इसके लिए 200 एकड़ में औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जाएगा। ऐहार व जगतपुर में एक्जिट और इंट्रेंस पाइंट बनाया गया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story