किसानों का कर्ज माफ हो, गन्ने का मूल्य 700 रुपये कुंतल किया जाए: भाकियू महाशक्ति

WhatsApp Channel Join Now
किसानों का कर्ज माफ हो, गन्ने का मूल्य 700 रुपये कुंतल किया जाए: भाकियू महाशक्ति


- बैंकों का कर्ज माफ करने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं की बढ़ती कीमतों से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने आवाज उठाई है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर फसलों के मूल्य बढ़ाने और किसानों का बैंक कर्ज माफ करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि खेती की लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। महंगाई के चलते किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं के दामों में बढ़ोतरी ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि गन्ने का मूल्य 700 रुपये प्रति कुंतल, गेहूं का समर्थन मूल्य 5000 रुपये प्रति कुंतल और आलू का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया जाए। इसके अलावा किसानों पर विभिन्न बैंकों के बकाया कर्ज को माफ करने की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिला और कर्ज से राहत नहीं दी गई तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की, जिससे किसानों को राहत मिल सके और खेती को घाटे से उबारा जा सके।------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story