उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा

WhatsApp Channel Join Now
उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा


लखनऊ, 08 सितंबर (हि.स.)। पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य रहे मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ 08 सदस्य नामित किए गये हैं। उत्तर प्रदेश शासन की ओर मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया।

शासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार संदीप जैन एटा, अंशुमान सिंह मैसी शाहजहांपुर, सरदार हनप्रीति सिंह बेदी मुजफ्फरनगर, मोहम्मद असलम फतेहपुर, सरदार परविन्दर सिंह लखनऊ, नेहा खान अंबेडकरनगर, सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी व रूमाना सिद्ददीकी लखनऊ को सदस्य नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष मोहसिन रजा व अन्य सदस्यों को कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story