इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 310 के ‘श्रृंगार उत्सव’ में मुरादाबाद ईस्ट का दबदबा

WhatsApp Channel Join Now
इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 310 के ‘श्रृंगार उत्सव’ में मुरादाबाद ईस्ट का दबदबा


पीडीसी वंदना गुप्ता ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

मुरादाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 310 कि ओर से रविवार को आयोजित डिस्ट्रिक्ट होली इवेंट ‘श्रृंगार उत्सव’ उत्सव मण्डप में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 310 के ‘ श्रृंगार उत्सव’ में मुरादाबाद ईस्ट का दबदबा रहा। मुरादाबाद निवासी पीडीसी वंदना गुप्ता ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के इनरव्हील क्लबों की सदस्याओं ने भाग लिया, जिसमें इनरव्हील क्लब मुरादाबाद ईस्ट की टीम ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें मुरादाबाद ईस्ट की वरिष्ठ सदस्य और पीडीसी वंदना गुप्ता को संस्था के प्रति उनके दीर्घकालिक निस्वार्थ सेवाओं और समर्पण के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर क्लब की सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया।

उत्सव के दौरान आयोजित अन्य गतिविधियों में भी क्लब की सदस्याओं ने सफलता हासिल की। क्लब की अध्यक्षा वीना रस्तोगी ने लकी ड्रा का पुरस्कार अपने नाम किया, जिससे मुरादाबाद ईस्ट की टीम में खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम में क्लब की ओर से पीडीसी ममता गर्ग और पास्ट प्रेसिडेंट सीमा अग्रवाल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और अन्य जनपदों से आई सदस्याओं के साथ होली की शुभकामनाएं साझा कीं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story