इटावा -बरेली हाइवे पर भीषण जाम, घंटाें फंसे रहे यात्री

WhatsApp Channel Join Now
इटावा -बरेली हाइवे पर भीषण जाम, घंटाें फंसे रहे यात्री


फर्रुखाबाद,24 जुलाई (हि.स.)। इटावा-बरेली हाइवे पर शुक्रवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया। थाना कादरीगेट क्षेत्र के पंचालघाट स्थित क्षतिग्रस्त गंगा पुल के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम के कारण हाइवे पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, महिलाओं, बच्चों और दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। कई लोग घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस पूरी तरह नाकाम दिखी। समय रहते ट्रैफिक को नियंत्रित नहीं किए जाने के कारण जाम लगातार बढ़ता गया। लोगों का कहना है कि पंचालघाट स्थित क्षतिग्रस्त गंगा पुल पर आए दिन इसी तरह की स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचालघाट क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत किया जाए। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा क्षतिग्रस्त पुल की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके। अपर जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि पांचाल घाट गंगा पुल पर रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह जाम लग जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story