इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छाए थापा ताइक्वांडो एकेडमी मुरादाबाद के खिलाड़ी

WhatsApp Channel Join Now
इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छाए थापा ताइक्वांडो एकेडमी मुरादाबाद के खिलाड़ी


मुरादाबाद, 22 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर की थापा ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के शहीद मंगल पांडे गवर्नमेंट गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।

जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि थापा ताइक्वांडो एकेडमी की पलक शर्मा ने 46 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक, जबकि हाकेमीन हसीब ने 53 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। प्रियांशु रस्तोगी ने 68 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि यशोदा थापा ने 62 किग्रा वर्ग एवं वैष्णवी शर्मा ने 46 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर एकेडमी को गौरवान्वित किया।

एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक केशव थापा ने इस सफलता पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन मेहनत का परिणाम है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story