आमंत्रण के लिए श्री हनुमंत कथा का कैलेंडर एवं पत्रक किए जा रहे वितरित

WhatsApp Channel Join Now
आमंत्रण के लिए श्री हनुमंत कथा का कैलेंडर एवं पत्रक किए जा रहे वितरित


--मंगल कलश यात्रा का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन अब 22 फरवरी तक

--आयोजन को लेकर 23 प्रकार की समितियों का गठन, तय किए गए प्रभारी

प्रयागराज, 19 फरवरी (हि.स)। प्रयाग उत्थान समिति द्वारा आयोजित होने वाले श्री हनुमंत कथा को लेकर 7 से 11 मार्च तक आयोजित होने वाली बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा सार्वजनिक एवं सुलभ व्यवस्था के साथ आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने गुरूवार को देते हुए बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए 23 प्रकार के संचालन समितियों का गठन किया गया है और उसके प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

आयोजन को लेकर समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि श्री हनुमंत कथा की मंगल कलश यात्रा का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन अब 22 फरवरी तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घर-घर तक लोगों को आमंत्रित करने के लिए आयोजन के पत्रक एवं कैलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। इस आयोजन में भाग लेने के लिए लगभग 25 जिलों से कथा श्रवण करने के लिए भक्तगण आएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story