आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सरकार ने बढ़ाया मानदेय

WhatsApp Channel Join Now
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सरकार ने बढ़ाया मानदेय


लखनऊ, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी कर लाखों परिवारों को उपहार दिया है। कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं को हर महीने 4 हजार और सहायिकाओं को 2 हजार रुपये अतिरिक्त मिल रहे।

परिवार को 5 लाख तक कैशलेस इलाज

योगी सरकार ने करीब 3.35 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं व परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। अब उन्हें अपने परिवार के साथ हर साल 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज का प्रावधान है। इसके अलावा अब तक मिलने वाली दो साड़ियों के स्थान पर तीन साड़ियां दी जाएंगी। इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।

स्मार्टफोन और अपने भवन से आधुनिक होंगे आंगनवाड़ी केंद्र

आंगनवाड़ी व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार तकनीकी सुविधाओं का भी विस्तार कर रही है। पहले चरण में 1,23,398 स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं इसके बाद रिप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत 69,803 और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए। इससे बच्चों के पोषण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां रियल टाइम में दर्ज करना आसान हुआ।

हर महीने मिल रहा आर्थिक संबल

अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग लीना जौहरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार 1,75,982 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 1,70,656 सहायिकाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य रही है। सरकार का प्रयास है कि बच्चों के पोषण और देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन कर्मियों को बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिले।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story